: गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

Admin
Tue, Jan 14, 2025

लखनऊ।आज मकरसंक्रांति के पावन पर्व पर गोमती एनक्लेव आरडब्लूए के तत्वाधान में जागो फाउंडेशन के द्वारा समरसता भोज एवं कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जागो फाउंडेशन की अध्यक्षा ऋचा शुक्ला जी ने सोसाइटी के समस्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही सोसाइटी में कार्यरत सफाई कर्मियों और सिक्योरिटी गार्डों को कम्बल वितरित किया व गोमती एनक्लेव के साथ साथ अवध बिहार योजना क्षेत्र में जरूरतमंदों को कंबल व तहरी वितरित किया गया।

इस अवसर पर जागो फाउंडेशन की अध्यक्षा ऋचा शुक्ला ने कहा कि हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का बहुत महत्व है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, यह सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के आनुषंगिक संगठन सहकार भारती के प्रदेश मीडिया प्रभारी व गोमती एनक्लेव आरडब्ल्यूए के उपाध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि भारत पर्वों और त्योहारों का देश है।ये पर्व और त्यौहार समाज को अद्वितीय संदेश देते हैं।इसी क्रम में मकरसंक्रांति का पर्व सामाजिक समरसता का संदेश देता है।उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में सामाजिक भोज के अभाव में लोगों के बीच दूरियां बढ़ रही है। बढ़ती हुई दूरियां समाज को कमजोर करने का काम कर रही है।इसलिए हम सभी को एकजुट होकर इस तरह के समरसता वाले आयोजन करने चाहिए। इस दिशा में जागो फाउंडेशन की भागीदारी के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जागो फाउंडेशन के बृजेश सिंह ने सभी आ आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर मुख्य रूप से सोसाइटी के अध्यक्ष केशव द्विवेदी,सचिव श्वेता तिवारी,कोषाध्यक्ष अमित शर्मा,कार्यकारिणी सदस्य संजय पंजाबी,नेहा दीक्षित, नेहा त्रिपाठी व समाजसेवी डॉ मुकेश मिश्रा सहित सोसाइटी के अनेक निवासीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन