ब्रेकिंग

Gold की चमक से चकाचौंध हुआ बाजार, 10 ग्राम सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, दाम और बढ़ने की संभावना

गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

महाकुंभ की तैयारी को आख़री स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

मुख्यसचिव मनोज कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की अधिकारियों की बैठक

Ad

: बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

Admin

Wed, Jul 28, 2021

नई दिल्ली।( बीएनई) बुद्धवार को बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है । राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बोम्मई ने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। बसवराज बोम्मई ने भगवान के नाम पर शपथ ली। जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। समाजवादी दर्शन से ताल्लुक रखने वाले और अब भाजपा के सिद्धांतों को मानने वाले बोम्मई की राजनीतिक यात्रा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही एक नया मील का पत्थर साबित कर दिया। 28 जनवरी को बोम्मई ने 60 साल पूरे किए। हालांकि उन्होंने कर्नाटक के 30वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है, लेकिन उन्हें 23वें मुख्यमंत्री के रूप में भी माना जाएगा, क्योंकि कई लोगों ने कई बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। लिंगायत समुदाय से ताल्लुक रखते हैं बसवराज बोम्मई कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद से ही बसवराज बोम्मई का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे चल रहा था। इसकी सबसे बड़ी वजह ये थी कि वह येदियुरप्पा के करीबी और सबसे चहेते नेता थे। इसलिए येदियुरप्पा सरकार में बसवराज बोम्मई को गृहमंत्री बनाया गया था। साथ ही वह लिंगायत समुदाय से भी आते हैं। बता दें कि भाजपा की सरकार ने राज्य में 2 साल पूरे कर लिए हैं। येदियुरप्पा भी लिंगायत समुदाय से थे और यह समुदाय 1990 से ही भाजपा का समर्थक रहा है। कर्नाटक में इस समुदाय की 17% हिस्सेदारी आबादी में है। राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 90 से 100 सीटों पर लिंगायतों का दबदबा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें