ब्रेकिंग

Gold की चमक से चकाचौंध हुआ बाजार, 10 ग्राम सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, दाम और बढ़ने की संभावना

गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

महाकुंभ की तैयारी को आख़री स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

मुख्यसचिव मनोज कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की अधिकारियों की बैठक

Ad

: एक मजबूत महिला, ये बर्ताव बिल्कुल गलत हैं: प्रियंका गांधी की सुरक्षा पर पति वाड्रा

Admin

Tue, Oct 5, 2021

(B.N.E)लखीमपुर खीरी हिंसा पर विवाद गर्माया हुआ है। आज सुबह कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लखीमपुर खीरी जाने वाली थीं, वो वहां पीड़ित किसानों के परिवार से मिलने वाली थीं , लेकिन उन्हें हरगांव के पास हिरासत में लेकर सीतापुर पुलिस लाइन ले जाया गया है, जिसके बाद यूपी सरकार और पुलिस की कार्यशैली से नाराज प्रियंका गांधी ने हिरासत में रहकर उपवास शुरू कर दिया है और कहा है कि जब तक वो पीड़ित किसानों के परिवार से नहीं मिलेंगी, तब तो वो वहां से वापस नहीं लौटेंगी।तो वहीं इस मामले पर अब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया भी आई है, उन्होंने प्रियंका की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है और अपनी पत्नी को मजबूत महिला बताया है। इंडिया टीवी से एक्सक्लूसिव बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि 'प्रियंका एक मजबूत महिला हैं और वह इस तरह से नहीं डरेंगी। प्रियंका ने उन्हें फोन करके बताया था कि वह लखीमपुर खेर में लोगों से मिलने जरूर जाएंगी लेकिन आज जिस ढंग से प्रियंका के साथ व्यवहार किया गया वह ठीक नहीं है, वो एक आम आदमी से मिलने जा रही थीं, जिसे अभी मदद की जरूरत है।'

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें