: एस्ट्रॉलजर पर छेड़छाड़ का आरोप, केस दर्ज महिला व उसके दोस्त से 70 हज़ार भी ऐंठे
Admin
Fri, Apr 26, 2024
साहिबाबाद : डीएलएफ निवासी
महिला ने एक एस्ट्रॉलजर के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट कराई है। महिला का आरोप है कि पहले आरोपी ने उनके परिवार के लोगों से मेलजोल वढ़ाया। उसके बाद वह महिला पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दवाव बनाने लगा। यहां तक कि उसने महिला व उसके दोस्त से 70 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। पुलिस जांच कर रही है।
साहिबाबाद के डीएलएफ एरिया की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी ऑनलाइन माध्यम से हिमांशु सिंघल से जान पहचान हुई थी। उसने खुद को एस्ट्रॉलजर वताया था। उससे वातचीत होने लगी तो वह अक्सर घर आने लगा। इस वीच उसने पति और पूरे परिवार से मेलजोल वढ़ा लिया। कुछ समय वाद वह अकेले मिलने और फिजिकल होने का दवाव वनाने लगा। जव
दुस्साहस
पीड़िता का कहना, आरोपी शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाने लगा था दबाव
पीड़िता मानसिक रूप से हुईं परेशान, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दर्ज किया केस
उन्होंने मना किया और उसका मोवाइल नंवर ब्लॉक कर दिया तो उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि एक दिन में उसने एक हजार वार कॉल की और उसके परिवार वालों को उनके खिलाफ भड़काने लगा। यहां तक कि उसने उनसे 70 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी हैं। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है
विज्ञापन
विज्ञापन