ब्रेकिंग

“उत्तर प्रदेश बनें भारत का प्रथम एआई शिक्षा मॉडल राज्य - डॉ. राजेश्वर सिंह”

Gold की चमक से चकाचौंध हुआ बाजार, 10 ग्राम सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, दाम और बढ़ने की संभावना

गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

महाकुंभ की तैयारी को आख़री स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

Ad

: कांग्रेस का घोषणापत्र होगा प्रगति का दस्तावेज़- प्रियंका गांधी

Admin

Mon, Dec 6, 2021

लखनऊ (B.N.E) * डॉ.आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर प्रियंका गांधी ने दी चित्र पर माल्यार्पण के साथ दी श्रद्धांजलि -लखनऊ -कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा आज लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में चुनाव से जुड़ी तमाम कमेटियों की बैठक में शामिल हुईं। लेकिन सबसे पहले उन्होंने डा.आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रियंका गांधी ने संविधान निर्माण में डॉ.आंबेडकर के योगदान को याद किया। सुबह लखनऊ पहुँचने के बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी जी ने आज घोषणा पत्र कमेटी, समन्वय समिति, एवं इलेक्शन एवं कैंपेन कमेटी, की बैठक में हिस्सेदारी की। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, व्यापारियों, तथा वंचित वर्ग एवं सभी तबके के लोगों का विशेष ध्यान रखा जायेगा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस का घोषणा पत्र प्रदेश की प्रगति का रास्ता तैयार करने वाला दस्तावेज होगा। बैठक में पूर्व सांसद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व सांसद पीएल पुनिया, बेगम नूर बानो, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह, पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, अजय राय, रणजीत सिंह जूदेव, सुप्रिया श्रीनेत, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष शहला अहरारी, पार्षद ममता चौधरी, सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें