ब्रेकिंग

“उत्तर प्रदेश बनें भारत का प्रथम एआई शिक्षा मॉडल राज्य - डॉ. राजेश्वर सिंह”

Gold की चमक से चकाचौंध हुआ बाजार, 10 ग्राम सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, दाम और बढ़ने की संभावना

गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

महाकुंभ की तैयारी को आख़री स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

Ad

: नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रणेता स्व. डॉ एन. के . सिंह की पुत्री के तिलक समारोह में शामिल हुए संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष शिवकृपाल मिश्रा

Admin

Wed, Nov 17, 2021

ग़ाज़ीपुर | नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रणेता स्वर्गीय डॉक्टर एन. के. सिंह की लाडली पुत्री निधि सिंह का तिलक लेकर जा रहे पारिवारिक सदस्यों के बीच एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष शिव कृपाल मिश्र एवं महासचिव विवेक राय के पहुंचने से सिंह परिवार को हुई बेहद ख़ुशी।
दिनांक16 नवंबर को स्वर्गीय एन. के. सिंह के गाँव पतार, जिला गाजीपुर से भीमपुरा जिला बलिया के लिए तिलक रवाना हुआ। तिलक समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ से नवभारत जर्नलिस्ट एसोसिएशन के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कृपाल मिश्र और राष्ट्रीय महासचिव विवेक राय स्व. एन के सिंह के निवास स्थान ग्राम पतार, गाजीपुर पहुंचकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। स्व. सिंह जी के पूरे परिवार को अपार खुशी हुई और डॉ. एन के सिंह की यादों को साझा करते हुए आंखें भी नम हुई। खुशी के इस अवसर पर सिंह साहब की कमी सबको महसूस हो रही थी। एन के सिंह की पत्नी व भतीजे एडवोकेट रानू सिंह और दामाद पवन सिंह सहित उनके सभी भाइयों ने दोनों पदाधिकारियों के पहुंचने पर अपार ख़ुशी जाहिर किया। अधिवक्ता रानू ने कहा कि इतनी दूर से आकर अपने संबंधों को निस्वार्थ निभाना बहुत बड़ी बात है। रानू ने कहा कि आज आप लोगों के इस प्रेम और आदर से मैं महसूस कर सकता हूँ कि मेरे स्वर्गीय चाचा जी ने क्या कमाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें