ब्रेकिंग

“उत्तर प्रदेश बनें भारत का प्रथम एआई शिक्षा मॉडल राज्य - डॉ. राजेश्वर सिंह”

Gold की चमक से चकाचौंध हुआ बाजार, 10 ग्राम सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, दाम और बढ़ने की संभावना

गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

महाकुंभ की तैयारी को आख़री स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

Ad

: भाजपा के पूर्व विधायक ने कहा -सीएम पद से हटने पर योगी को फिर से बनना पड़ेगा साधू

Admin

Thu, Nov 11, 2021

यूपी बलिया:(B.N.E) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा है कि अगर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है, तो वह साधु बन जाएंगे. पूर्व विधायक ने संवाददाताओं से कहा, “अगर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाता है, तो वह तुरंत नाराज हो जाएंगे और साधु बन जाएंगे.” उन्होंने कहा, मैं किसी भी कीमत पर ‘तेजाब’ (एसिड) को ‘अमृत’ नहीं कह सकता. पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने किसानों की दुर्दशा को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई के कारण खेती की लागत बहुत बढ़ गई है. राम इकबाल सिंह ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की प्रशंसा की और उन्हें ‘राजभर समुदाय का एकमात्र नेता’ कहकर संबोधित किया. राम इकबाल सिंह राज्य में भाजपा सरकार के आलोचक रहे हैं और पहले भी राज्य सरकार के कोविड प्रबंधन पर सवाल उठा चुके हैं. उन्होंने पिछले महीने लखीमपुर खीरी कांड में भाजपा के केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा पर किसानों को कुचलने का भी आरोप लगाया था

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें