: लखनऊ - जालौन के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान भी हुए भाजपा में शामिल

Admin
Sat, Oct 23, 2021लखनऊ (B.N.E) उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई है। इसी कड़ी में नेताओं का अपनी पार्टी से दूसरे दलों में जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को पूर्व विधायकों समेत कई चर्चित लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा में आए सभी सदस्यों को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी ज्वाइन कराई। बता दे आपको उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में होने हैं और अब इन चुनाव को कुछ ही महीने बचे हैं। चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों में दल बदलने की होड़ मची हुई है। इसी कड़ी में शनिवार को पूर्व विधायकों समेत लगभग 15 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली । शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वालों में बिजनौर से चार बार के विधायक रहे डॉक्टर इंद्रदेव सिंह का नाम भी शामिल है जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इसके अलावा संत कबीर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र कुमार वर्मा ने भी भाजपा जॉइन की है वही हरदोई के ओमेंद्र कुमार वर्मा ने भी भाजपा की सदस्यता ली है । बता दे आपको ओमेंद्र कुमार वर्मा 2012 में कांग्रेसी एवं सपा के गठबंधन में प्रत्याशी थे तो वही जालौन के पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान ने भी शनिवार को भाजपा ज्वाइन की। इसके अलावा बसपा के जोनल कॉर्डिनेटर रहे रंजन कुमार चौधरी ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा 2017 में हरदोई के विधानसभा में प्रत्याशी रही मीना कुमारी 2017 में ही देवरिया से बसपा प्रत्याशी रहे नीरज कुमार वर्मा व काशगंज नगर पालिका में 3 बार अध्यक्ष रही शशि लता चौहान जाट महासभा के सुशील चौधरी इसके अलावा गौतमबुद्धनगर के कुलदीप भाटी जालौन के महेश तिवारी कानपुर के रोहित सक्सेना जालौन के गिरीश अवस्थी पूर्व प्रत्याशी जालौन के माधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र बिजनौर के रोहित कुमार रवि प्रधान संघ की अध्यक्ष व प्रधान अटारी संयोगिता चौहान भी भाजपा शामिल हो गयी हैं ।जिन्होंने शनिवार को भाजपा भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पहुंचे सभी लोगों को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन