ब्रेकिंग

“उत्तर प्रदेश बनें भारत का प्रथम एआई शिक्षा मॉडल राज्य - डॉ. राजेश्वर सिंह”

Gold की चमक से चकाचौंध हुआ बाजार, 10 ग्राम सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, दाम और बढ़ने की संभावना

गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

महाकुंभ की तैयारी को आख़री स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

Ad

: अपने से आधी ऊंचाई के नल में फांसी लगा कैसे मरा अल्ताफ? युवक की मौत पर चढ़ा सियासी पारा

Admin

Fri, Nov 12, 2021

कासगंज: (B.N.E) उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. पुलिस के रवैये को लेकर कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं. जहां एक तरफ पुलिस का कहना है कि युवक ने बाथरूम में फांसी लगा ली वहीं दूसरी तरफ मृतक के परिजन पुलिस पर ही आरोप लगा रहे हैं. वारदात वाली रात क्या हुआ था? कासगंज पुलिस का कहना है कि 22 साल के युवक अल्ताफ ने बाथरूम जाने के लिए पूछा था तो उसे बाथरूम का रास्ता बता दिया गया था. जब वो बहुत देर तक बाथरूम से नहीं लौटा तो उसकी तलाश में पुलिसकर्मी बाथरूम गए तो देखा कि उसने अपनी जैकेट की टोपी में लगी डोरी से फांसी लगा ली थी. हालांकि उसकी सांसें तब चल रही थीं. फिर आननफानन में अल्ताफ को हॉस्पिटल ले जाया, जहां उसने दम तोड़ दिया।बता दें कि अल्ताफ एक घर में टाइल्स का काम कर रहा था. इस दौरान उस घर की एक नाबालिग बच्ची लापता गई. फिर बच्ची के परिजनों ने अल्ताफ पर शक जताया और थाने में उसके खिलाफ शिकायत करवा दी. इसके बाद पुलिस अल्ताफ के घर पहुंची और उसे थाने ले आई. लेकिन अगले दिन अल्ताफ के पिता चांद मियां को खबर दी गई कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें