: ग्रेटर नोएडा में तांत्रिक ने की किडनैपिंग : झाड़-फूंक की आड़ में लड़की पर किया जादू, जानिए कैसे दिया वारदात को अंजाम
Admin
Mon, Apr 29, 2024
ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में एक तांत्रिक ने एक नाबालिग लड़की पर झाड़-फूंक कर दिया। आरोप है कि इससे लड़की बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी तांत्रिक लड़की को लाखों रुपये के आभूषण और 45 हजार रुपये की नकदी के साथ किडनैप कर ले गया। इस मामले में लड़की के पिता ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से लापता है। उनकी बेटी को रवि कुमार नामक तांत्रिक बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी बेटी उसके घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 45 हजार रुपये नकद ले गयी। उन्होंने बताया कि आरोपी मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला है और खुद को तांत्रिक बताकर जारचा इलाके में झाड़-फूंक करता है। उसका उनके घर आना-जाना था। जब उसे पता चला कि उसका व्यवहार ठीक नहीं है तो उसने उसे अपने घर आने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसकी बेटी को किडनैप कर लिया।
पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी तांत्रिक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही लड़की को बरामद करने के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन