ब्रेकिंग

Gold की चमक से चकाचौंध हुआ बाजार, 10 ग्राम सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, दाम और बढ़ने की संभावना

गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

महाकुंभ की तैयारी को आख़री स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

मुख्यसचिव मनोज कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की अधिकारियों की बैठक

Ad

: लखनऊ -पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था लेकिन अब यहां तानाशाही है-राहुल गांधी

Admin

Wed, Oct 6, 2021

(B.N.E)नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर जाएंगे। हालांकि, योगी आदित्यनाथ सरकार ने राहुल गांधी को लखीमपुर खीरी इलाके का दौरा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हिंसा के बाद से ही लखीमपुरी खीरी में धारा 144 लागू है। इससे पहले राहुल गांधी ने आज एक प्रेस कॉन्फरेंस की। उन्होंने कहा कि कुछ समय से हिंदुस्तान के किसानों पर सरकार का आक्रमण हो रहा है। उन्हें जीप के नीचे कुचला जा रहा है। गृह मंत्री के पुत्र पर कोई कार्रवाई नही की जा रही है। भूमि अधिग्रहण, कृषि कानून, किसानों के हित छीने जा रहे है। कल प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ में थे लेकिन लखीमपुर नही गए। आज हम दो मुख्यमंत्रियों के साथ लखीमपुर जाने की कोशिश करेंगे। 2 मुख्यमंत्रियों के साथ जाएंगे लखीमपुर राहुल गांधी की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई कि वह सिर्फ 3 लोगों के साथ लखीमपुर जाना चाहते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन ने इससे पहले राहुल गांधी के साथ 5 लोगों को जाने की अनुमति नहीं दी थी जिसके जवाब में अब राहुल गांधी ने यह कहा है कि वह 3 लोगों के साथ जाना चाहते हैं ताकि धारा 144 का उल्लंघन ना हो सके और अगर प्रशासन इस पर भी राजी नहीं होता है तो राहुल गांधी अकेले भी जाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारा काम प्रेशर बनाना है। हाथरस में हमने प्रेशर बनाया तब कार्रवाई हुई। अगर हाथरस में हम ना जाते तो अपराधी बचकर निकल जाते। सरकार इस मुद्दे पर हमको दूर रखना चाहती है ताकि प्रेशर ना बनाया जा सके। राहुल गांधी ने कहा कि पहले भारत में लोकतंत्र हुआ करता था लेकिन अब यहां तानाशाही है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के सवाल पर राहुल ने कहा कि प्रियंका को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन यहां बड़ा मुद्दा किसानों का है। राहुल गांधी ने कहा कि हमारे परिवार को मैन हैंडलिंग से कोई फर्क नही पड़ता। चाहे प्रियंका हो या मैं, हमारी सालों पुरानी ट्रेनिंग है। हमे इन चीजों से कोई फर्क नही पड़ता।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें