: लखनऊ :योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ के विचारों के विपरीत शासन चला रहे हैं- प्रियंका गांधी

Admin
Mon, Nov 1, 2021
लखनऊ। UP (B.N.E) में आगामी विधानसभा चुनाव के राजनीतिक दलों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। BJP, कांग्रेस, सपा, बसपा और तमाम छोटे दल राज्य में चुनावी यात्राएं और रैलियां कर रहे हैं। UP के तमाम जिलों में कांग्रेस प्रतिज्ञा रैलियों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में आज वह CM योगी आदित्यनाथ के गृह जिला गोरखपुर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा, योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ के विचारों के विपरीत शासन चला रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्षी कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा की ही टीम है। लेकिन मैं विपक्षियों को बताना चाहती हूं कि मर जाऊंगी, लेकिन भाजपा से मिलावट नहीं करूंगी। प्रियंका गांधी ने राज्य में महिलाओं के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि एक महिला का जीवन संघर्ष का जीवन होता है।यूपी में 5 साल में महिलाओं पर जो अत्याचार हुआ है वह आप सभी जानते हैं। महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़नी पड़ेगी। मैं और कांग्रेस आपके लिए लड़ेगी। 40 फीसदी महिलाएं जब राजनीति में आएंगी तो राजनीति में बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन