ब्रेकिंग

Gold की चमक से चकाचौंध हुआ बाजार, 10 ग्राम सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, दाम और बढ़ने की संभावना

गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

महाकुंभ की तैयारी को आख़री स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

मुख्यसचिव मनोज कुमार सिंह ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की अधिकारियों की बैठक

Ad

: संगठन और प्रशासनिक के अधिकारियों ने आयोजन स्थल का लिया जायजा

Admin

Sun, Dec 12, 2021

  • 17, 18, 19 दिसम्बर को राजकीय पॉलिटेक्निक लखनऊ में होगा सहकार भारती का 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन
  • गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे अधिवेशन का उद्घाटन

लखनऊ।सहकार भारती का सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन राजकीय पॉलिटेक्निक में 17, 18 ,19 दिसंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में होना है। इसमें पूरे देश से 4000 प्रतिनिधि भाग लेंगे। उत्तर प्रदेश में पहली बार होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए कार्यकर्ता उत्साहित हैं और स्थानीय स्तर पर तैयारियां जोरों पर है। इस तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। शनिवार शाम को संगठन और प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पचपोर, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी शनिवार सुबह अधिवेशन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी अभिषेक कौशिक, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, नगरायुक्त अजय द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों से कार्यक्रम की रूपरेखा समझी। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने अधिकारियों को यथाशीघ्र व्यवस्थाओं को पूरा करने के लिए निर्देशित किया। राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पाचपोर ने कार्यकर्ताओं को अधिवेशन की सभी कीव्यवस्थाओं को मूर्त रूप देने का आग्रह किया।

अधिवेशन के सह व्यवस्था प्रमुख डॉ. अरुण सिंह ने बताया कि
सहकार भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। इसी कड़ी में अयोध्या मार्ग के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में 12 दिसंबर 2021 (दिन रविवार) को प्रातः 10:00 बजे से भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। सहकार भारती के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. उदय जोशी और राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री संजय पाचपोर के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री रामशंकर जायसवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण पात्रा, प्रदेश संगठन प्रमुख राजदत्त पांडेय, सह प्रमुख शिवेंद्र प्रताप सिंह, लखनऊ विभाग के संयोजक हीरेन्द्र मिश्रा,कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ओझा समेत स्वागत समिति के अन्य सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम होना है। इस अवसर पर सहकार भारती राष्ट्रीय अधिवेशन की व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं भी उपस्थित रहने वाले हैं। भूमिपूजन के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा सभी कार्यकर्ता के साथ व्यवस्था संबंधी बैठक भी की जाएगी। उक्त कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक संपन्न होगा। इसके बाद राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी कार्यकर्ताओं के साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके लिए अयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं को कोरोना प्रोटोकॉल का साथ ही समय से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।


     

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें