: जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की PM मोदी ने रखी नींव, कहा- दिल्ली और पश्चिमी यूपी के लोगों को होगा फायदा
Admin
Fri, Nov 26, 2021
नोएडा. (B.N.E) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतम बुद्ध नगर के जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की नींव रखी. पीएम मोदी ने इस मौके पर देश के लोगों को बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब तो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे भी तैयार होने वाला है. उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के साथ ही जेवर इंटरनेशनल मैप पर आ गया है. पीएम मोदी ने कहा कि ये एयरपोर्ट विमानों के रखरखाव के लिहाज से भी देश का सबसे बड़ा सेंटर होगा, जहां 40 एकड़ में मेंटिनेंस जैसी सुविधाएं होंगी और देश-विदेश को सर्विस देगी और सैकड़ों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि जेवर अब अंतरराष्ट्रीय पटल पर आ गया है और इसका लाभ यूपी की जनता के साथ दिल्ली एनसीआर को भी मिलेगा. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत आज एक से बढ़कर एक आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कर रहा है. बेहतर सड़कें, रेलवे और एयरपोर्ट सिर्फ इंफ्रा प्रोजेक्ट नहीं होते, बल्कि ये पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर देते हैं. लोगों का जीवन बदल देते हैं. गरीब हो या मध्यम वर्ग, हर किसी को इसका बहुत-बहुत लाभ मिलता है. इंफ्रा प्रोजेक्ट की ताकत और बढ़ जाती है, जब उनके साथ सीमलेस और अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी हो. जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट कनेक्टिविटी के हिसाब से एक मॉडल बनेगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में जितनी तेजी से एविएशन सेक्टर में वृद्धि हो रही है. भारतीय कंपनियां सैकड़ों विमानों को खरीद रही हैं, उनके लिए भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बड़ी भूमिका होगी. ये एयरपोर्ट विमानों के रखरखाव और मरम्मत का सबसे बड़ा सेंटर होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश-विदेश के विमानों को यहां से सर्विस मिलेगी और सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा. पीएम ने कहा कि आज भी हम अपने 85 प्रतिशत विमानों को मरम्मत के लिए विदेश भेजते हैं. रिपेयरिंग पर सिर्फ 15 हजार करोड़ खर्च होते हैं. ये एयरपोर्ट इस स्थिति को भी बदलने में मदद करेगा. पीएम ने कहा कि इस एयरपोर्ट के माध्यम से मल्टी मॉडल कॉर्गो का सपना साकार हो रहा है. इस पूरे क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी.
विज्ञापन
विज्ञापन