ब्रेकिंग

“उत्तर प्रदेश बनें भारत का प्रथम एआई शिक्षा मॉडल राज्य - डॉ. राजेश्वर सिंह”

Gold की चमक से चकाचौंध हुआ बाजार, 10 ग्राम सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, दाम और बढ़ने की संभावना

गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

महाकुंभ की तैयारी को आख़री स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

Ad

: चित्रकूट में गधों के मेला में दस लाख का बिका शाहरुख, सलमान की बोली सात लाख लगी, दीपिका भी बिकी

Admin

Sat, Nov 6, 2021

कानपुर. (B.N.E) उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के तट पर धार्मिक आयोजनों के साथ ही करीब सौ वर्ष पहले से लगने वाला पशु मेला काफी चर्चित है. इस बार यहां पर सर्वाधिक चर्चा गधों पर लगने वाली बोली पर रही. एक अनुमान के मुताबिक इस बार लगभग पांच करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ है. प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में दिवाली के दौरान मंदाकिनी तट पर गधों के मेले में पांच दिन तक पशु व्यापारियों और खरीदारों की भीड़ रहती है. यहां पर पांच दिनों तक गधों की खरीद-बिक्री से इस बार पांच करोड़ का व्यापार हो गया. पौराणिक नगरी चित्रकूट में दीपावली के अवसर पर मंदाकिनी तट पर लगने वाले इस विशाल गधे मेले में गधों की बोली दस लाख रुपया तक लगाई. इस मेले का आयोजन सतना जिला पंचायत करती है. मेले में गधे के साथ घोड़े-खच्चरों की भी बिक्री होती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें