: सहकारिता के माध्यम से ही पूरा होगा स्वावलंबी भारत का लक्ष्य

Admin
Thu, Apr 7, 2022
सहकार भारती, उत्तर प्रदेश मंथन टोली की बैठक में तय की गई आगामी कार्ययोजना, किसानों को समृद्ध करने पर रहेगा फोक
स
लखनऊ। सहकार भारती, उत्तर प्रदेश मंथन टोली की बैठक रविवार को राजधानी लखनऊ के नार्दर्न रेलवे सहकारी बैंक सभागार में हुई। प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन, संगठन प्रमुख डॉ. अरुण सिंह ने भारतमाता एवं श्रद्धेय लक्ष्मणराव ईनामदार के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया।
प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन ने स्वावलंबी भारत अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें आरएसएस के आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कई अनुसांगिक संगठन शामिल हैं। उक्त स्वावलंबी भारत अभियान में सहकार भारती भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ही प्रदेश के किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को समृद्ध किया जा सकता

प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि सहकार भारती सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक सशक्त संगठन बन गया है। हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर स्वावलंबी भारत अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्य करना है। यह तभी संभव है जब संगठन से प्रत्येक इकाई पर महिला प्रमुख, सहमहिला प्रमुख, संयोजक एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अधिक से अधिक माताओं बहनों को संगठन से जोड़कर कार्य करना होगा।
प्रदेश संगठन प्रमुख डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि सभी प्रकार के कार्यों को कुशलतापूर्वक परिणाम तक पहुंचाने के लिए संगठित शक्ति का निर्माण करना पड़ेगा। यह कार्य कुछ लोगों या सुधारात्मक भाषणों से संभव नहीं है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। बैठक में जनपद कार्यकारिणी गठन, प्रवास कैलेण्डर, प्रवास विषय और सदस्यता पर विस्तार से चर्चा हुई।
संभाग प्रमुख और संगठन समिति की घोषणा : प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने उत्तर प्रदेश के सभी संभाग प्रभारी और प्रदेश संगठन समिति के नामित सदस्यों की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्ष हीरेन्द्र मिश्र, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, गन्ना प्रकोष्ठ प्रमुख कर्मवीर सिंह, प्रदेश मंत्री अरविंद दूबे, विभाग संयोजक आगरा वीरेंद्र प्रकाश, विभाग संयोजक मिर्जापुर लोक नारायण सिंह, विभाग संयोजक मेरठ तारकेश्वर, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र स्वरूप वर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रमुख आदर्श श्रीवास्तव,सह कार्यालय प्रमुख सतीश दीक्षित एवं प्रदेश मीडिया प्रमुख विवेक राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन