: मुक्ति फाउंडेशन के तत्वाधान में क्रिसमस का पर्व बड़ी धूमधाम से Santa The Divine Presence के थीम पर मनाया गया

Admin
Sun, Dec 26, 2021
मुक्ति फाउंडेशन के तत्वाधान में क्रिसमस का पर्व बड़ी धूमधाम से Santa The Divine Presence के थीम पर मनाया गया। संस्था द्वारा जरूरतमंद बच्चों को उनकी आवश्यकता का समान वितरित किया गया। संस्था की सचिव रीता सिंह ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें एक ज़िम्मेदार नागरिक बनने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में बचपन स्कूल, अलीगंज की डॉयरेक्टर अपर्णा एवं संजीव भार्गव द्वारा बच्चों को शिक्षा की आधुनिकतम तकनीक से परिचित कराने के उद्देश्य से एक टॉकिंग पेन दिया तथा ऊनी वस्त्र दिए गए। सुश्री इशिका मिश्रा द्वारा बच्चों को मनमोहक उपहार दिए गए। मिशन ध्रुव के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी तथा मिशन शक्ति की महिलाओं ने काव्य पाठ किया। मिशन समर्पण की टीम ने क्लॉथ डोनेशन ड्राइव के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को वस्त्रों का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन मिशन ध्रुव की कोऑर्डिनेटर निशा सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मोमोज अड्डा के संस्थापक हरिवंश वर्मा,रूपाली,जिया,प्रेसी, सोयली,स्मृति,कात्या,ममता, आरती, सुरेन्द्र, आयुषी, इल्मा, आनंदिता, फातिमा,मिशन शक्ति की महिलाएं तथा संस्था के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन