: छठ पूजा पर पत्नी ने साड़ी खरीदने की जिद की तो पति मार दी गोली
Admin
Thu, Nov 11, 2021
देवरिया. छठ पूजा पर एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की छोटी सी मांग पर उसे गोली मार दी. पत्नी ने पति से छठ पूजा के लिए साड़ी खरीदने की जिद की तो पति उससे नाराज हो गया. उसने आपा खो दिया और सेना से रिटायर्ड अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना के बाद पूरा इलाका सन्न रह गया. जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अनुराधा अपने ही पति से कुछ दिन से अनबन चल रही थी. विवाद का कारण पत्नी द्वारा अपने भाई के 19 नवंबर को होने वाले तिलकोत्सव के लिए भी खरीदारी के लिए कहने के बाद नरेंद्र उसकी बात नहीं सुन रहा था. अपने लिए पति ने कपड़े खरीदे, लेकिन उसे साड़ी नहीं दिलाई. इस पर पत्नी ने नाराजगी जताई. पुलिस ने बताया कि इस दौरान उसके पति नरेंद्र ने गुस्से में आकर अपने पिता गंगा सागर तिवारी की एकनाली बंदूक उठा ली. तैश में आकर उसने अनुराधा को गोली मार दी. वह लहुलूहान होकर गिर पड़ी. कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई. गोली की आवाज सुन कर घर व पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए. अनुराधा के खून से लथपथ पड़ा देख वह चौंक गए. इसकी सूचना फौरन पुलिस का दी गई
विज्ञापन
विज्ञापन