ब्रेकिंग

“उत्तर प्रदेश बनें भारत का प्रथम एआई शिक्षा मॉडल राज्य - डॉ. राजेश्वर सिंह”

Gold की चमक से चकाचौंध हुआ बाजार, 10 ग्राम सोने की कीमत हुई एक लाख के पार, दाम और बढ़ने की संभावना

गोमती एनक्लेव ने समरसता भोज के माध्यम से मनाया मकरसंक्रांति का पर्व

महाकुंभ की तैयारी को आख़री स्वरूप देने प्रयागराज पहुँचे ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है: गजेन्द्र सिंह शेखावत

Ad

: यूपी -चुनावी सीजन में पेट्रोल डीजल के दामों में राहत देने पर विचार कर रही योगी सरकार

Admin

Thu, Oct 28, 2021

उत्तर प्रदेश (B.N.E) में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोगों को डीजल-पेट्रोल की महंगाई से राहत दे सकती है। सीएम योगी ने इस बारे में फैसला लेने के लिए आज शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ स्थित अपने आवास पर एक बैठक बुलाई है। कहा जा रहा है इस बैठक में योगी आदित्यनाथ फैसला लेंगे कि वो अपने स्तर पर लोगों को कितनी राहत दे सकते हैं। उम्मीद है कि शाम को होने जा रही बैठक में सरकार लोगों की राहत के लिए डीजल और पेट्रोल के दामों में कुछ कमी का ऐलान कर दें। इसके अलावा प्रदेश की योगी सरकार खान-पान से जुड़ी चीजों के दामों को भी नियंत्रित करने से जुड़े फैसले ले सकती है। बीते दिनों सीएम योगी ने टीम-9 की बैठकों में कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई कर कीमतों को नियंत्रण में लाने के निर्देश जारी किए थे। तो वहीं सरकार दिवाली से पहले लोगों को डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी लाने के लिए वैट की दरों पर विचार कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें