: हिंसा :प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं.-राहुल गांधी
Mon, Oct 4, 2021
(B.N.E) लखीमपुर खीरी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा में पांच किसानों के मारे जाने के बाद मौके पर हमला बोला है. प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया है. इसे लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया है. राहुल गांधी ने कहा कि प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी- तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं. न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे.’ बता दें कि इस मामले में केंद्रीय मंत्री के बेटे सहित 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है. केंद्रीय मंत्री के बेटे पर किसानों को अपनी गाड़ी से कुचलने का आरोप है। वहीं, बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने भी किसानों को लेकर हुए बवाल में बयान दिया है. योगी आदित्यनाथ ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर हिंसा के दोषियों की मांग की है. उन्होंने सीएम योगी को पत्र लिखते हुए मृत किसानों को शहीद बताया है. वरुण ने कहा कि ‘लखीमपुर खीरी की हृदय-विदारक घटना में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित’ करते हैं. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रियंका गांधी की ‘गिरफ़्तारी’ व आंदोलन किसानों के न्याय की गूंज को और मज़बूती देगा. लखीमपुर खीरी के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद सोमवार तड़के मौके पर जा रहीं प्रियंका गांधी वाद्रा को रास्ते में सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि वाद्रा तथा कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा समेत कुछ वरिष्ठ नेता लखीमपुर खीरी जा रहे थे. तभी तड़के करीब पांच बजे रास्ते में उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में भड़की हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई।
: लखीमपुर हिंसाः
Mon, Oct 4, 2021
ज़िला मुख्यालय
से क़रीब 75 किलोमीट दूर तिकुनिया गाँव में हुई हिंसा और आगज़नी में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई है. इनमें चार किसान और चार अन्य लोग शामिल हैं. चार अन्य लोगों में दो बीजेपी कार्यकर्ता और दो ड्राइवर हैं. इनके अलावा 12 से 15 लोग घायल भी हैं. मरनेवाले किसानों में दलजीत सिंह (35), गुरवेंद्र सिंह (18), लवप्रीत सिंह (20) और नक्षत्र सिंह (55) शामिल हैं 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक़ लखीमपुर खीरी के दौरे पर थे, जहाँ ज़िले के वंदन गार्डन में उन्हें सरकारी योजनाओं का शिलान्यास करना था.इस कार्यक्रम के लिए पहले वो हेलीकॉप्टर से आने वाले थे, लेकिन शनिवार सुबह प्रोटोकॉल बदला और वो सड़क से लखीमपुर पहुंचे. लगभग एक से डेढ़ बजे के बीच में केशव प्रसाद मौर्य और अजय मिश्र लखीमपुर ज़िला मुख्यालय से योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम ख़त्म करके नेपाल बॉर्डर पर टेनी के गाँव बनवीरपुर के लिए रवाना हुए जो तिकुनिया से महज़ चार किलोमटेर की दूरी पर है प्राइमरी स्कूल में 2 अक्टूबर को हुए दंगल के विजेताओं का पुरस्कार समारोह था. अजय मिश्र को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने के सम्मान में इस बार का कार्यक्रम ज़्यादा बड़ा और भव्य था. इसीलिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उसके मुख्य अतिथि थे. लेकिन स्थानीय किसानों ने मंत्री अजय मिश्र का विरोध करने की ठान रखी थी उन्होंने काले झंडे दिखाने वाले किसानों को चेतावनी देते हुए कहा था, “ मैं केवल मंत्री नहीं हूँ या सांसद विधायक नहीं हूँ. जो मेरे सांसद और विधायक बनाने से पहले मेरे विषय में जानते होंगे, उनको यह भी मालूम होगा कि मैं किसी चुनौती से भागता नहीं हूँ. और जिस दिन मैंने उस चुनौती को स्वीकार करके काम कर लिया, उस दिन पलिया नहीं, लखीमपुर तक छोड़ना पड़ जायेगा, यह याद रखनां
: कानपुर में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या।
Sun, Oct 3, 2021
उत्तर प्रदेश के कानपुर में फजलगंज थाना क्षेत्र के उचवा में शनिवार को एक दंपति और उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी, दंपति की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गए. मृतकों की पहचान प्रेम किशोर (45), उनकी पत्नी गीता (39) और उनके बेटे नैतिक (12) के रूप में हुई है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है. सूचना मिलने के बाद राज किशोर वहां पहुंचे और दुकान और उससे लगे मकान का ताला तोड़कर घर में घुसे तो देखा कि दंपति और उनके बेटे के शव कंबल से ढके हुए थे. प्रेम किशोर किराना दुकान चलाते थे. सिर पर पाए गए चोट के निशान से पता चलता है कि उन्हें अज्ञात भारी वस्तु से बेरहमी से मारा गया था, जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी. उन्होंने बताया कि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.