: ग्रेटर नोएडा में उद्योगों को एसटीपी से मिलेगा पानी, ऐसा करने वाला देश का पहला शहर बना, जानें पूरा प्लान -
Wed, Sep 1, 2021
750 एकड़ में बन रहा टॉउनशिप
ग्रेटर नोएडा ,शहर में तेजी से गिरते भूजल स्तर को बचाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। ऐसा करने वाला ग्रेटर नोएडा देश का पहला शहर है। शहर के आईआईटीजीएनएल की हाईटेक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप में उद्योगों के लिए भूजल का उपयोग नहीं होगा। पेयजल को छोड़कर अन्य उद्योगों के लिए पानी की जरूरत एसटीपी से पूरी होगी। यह देश का पहला शहर होगा, जहां एसटीपी के शोधित पानी से सभी जरूरतें पूरी की जाएंगी। इस पर काम शुरू हो चुका है। दिवाली तक उद्योगों को एसटीपी से शोधित पानी मिलने लगेगा।
: लखनऊ पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर गिरफ्तार।
Fri, Aug 27, 2021
लखनऊ पुलिस ने की गिरफ्तारी।
अमिताभ के खिलाफ लखनऊ में दर्ज हुई है एफआईआर। जांच समिति की अंतरिम रिपोर्ट पर दर्ज हुई है एफआईआर। आत्महत्या के लिए उकसाने,
आपराधिक साजिश समेत कई धाराओं में दर्ज हुई
एफआईआर।
सुप्रीम कोर्ट के बाहर रेप पीड़िता के आत्मदाह से जुड़ा है मामला। रेप पीड़िता में फेसबुक लाइव में अमिताभ ठाकुर पर लगाए थे आरोप।